Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशिया कप की मेजबानी चाहता है चीन

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैयद अशरफुल हक ने कहा है कि चीनी क्रिकेट संघ ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर पहल की है।

बकौल हक, "अगर एसीसी चाहेगा तो चीन एशिया कप-2012 की मेजबानी कर सकेगा। चीन में होने वाला यह पहला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट होगा।"

एसीसी की कार्यकारिणी की बैठक 12 दिसम्बर को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होगी। इसी बैठक के दौरान एशिया कप के अगले मेजबान के नाम की घोषणा होगी।

एशिया कप के अगले संस्करण के लिए ढाका और दुबई के अलावा क्वांगचो को भी दावेदार माना जा रहा है। हक मानते हैं कि ढाका और दुबई की दावेदारी मजबूत है लेकिन उनके मुताबिक एशिया कप का आयोजन किसी गैर-पारम्परिक जगह पर होना चाहिए।

चीन ने क्वांगचो एशियाई खेलों में क्रिकेट का भी आयोजन कराया। क्रिकेट प्रतियोगिता के महिला वर्ग में जहां पाकिस्तान ने स्वर्ण पदक जीता जबकि पुरुष वर्ग में यह सम्मान बांग्लादेश को मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 2, 2010, 13:25 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+