रणजी ट्रॉफी : राजस्थान ने त्रिपुरा को 10 विकेट से रौंदा
त्रिपुरा द्वारा जीत के लिए दिए गए 2 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। विनीत सक्सेना (4) और आकाश चोपड़ा बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटे।
टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 95 रन जबकि दूसरी पारी में 55 रन बनाए।
पहली पारी में पंकज सिंह ने 32 रन देकर आठ बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 20 रन देकर छह विकेट लिए।
राजस्थान ने पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के 62 रनों की मदद से 150 रन बनाए थे।
राजस्थान की ओर से पंकज के अलावा सुमित माथुर और आंध्र प्रदेश के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए पिछले मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले युवा गेंदबाज दीपक चाहर ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
त्रिपुरा की ओर से विलकिन मोटा ने पांच और राणा दत्ता ने दो विकेट झटके। तिमिर चंद्रा और राजीब साहा के खाते में एक-एक विकेट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications