बोपन्ना और कुरैशी को खेल पुरस्कार
पेरिस, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और युगल मुकाबलों में उनके जोड़ीदार पाकिस्तान के अहसाम-अल-हक कुरैशी को दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांतिपूर्ण रिश्ते बनाए रखने के प्रयास के लिए प्रतिष्ठित '2010 ग्रां पी ऑफ पीस एंड स्पोर्ट्स अवार्ड' से नवाजा गया है।
'इंडो-पाक एक्सप्रेस' नाम से मशहूर इस जोड़ी को मोनाको में गुरुवार को आयोजित एक शानदार समारोह के दौरान वहां के राजकुमार ने इस पुरस्कार से नवाजा।
बोपन्ना और कुरैशी ने 2010 में एटीपी सर्किट में बतौर जोड़ीदार 'स्टॉप वॉर, स्टार्ट टेनिस' (युद्ध बंद करो, टेनिस शुरू करो) संदेश के साथ अपना हर मैच खेला है।
'पीस एंड स्पोर्ट्स फाउंडेशन' नाम की संस्था के संस्थापक और अध्यक्ष जोए बोउजोउ ने बोपन्ना और कुरैशी को यह पुरस्कार दिए जाने के बाद भारत और पाकिस्तान की सरकारों से यह गुजारिश की कि वे इन दोनों खिलाड़ियों को भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित वाघा बार्डर पर एक सांकेतिक मैच खेलने की अनुमति दें।
बोउजोउ ने कहा, "खेल शांति स्थापना के लिए तैयार है। क्या भारत और पाकिस्तान की सरकारें इसके लिए तैयार हैं।"
इस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को निर्णायकों ने एक विशेष पुरस्कार से नवाजा। इस पुरस्कार को 'आउट ऑफ द एशेज' नाम दिया गया है।
पुरस्कार वितरित करते वक्त कहा गया कि पाकिस्तान के शरणार्थी शिविर में जन्म लेने वाली टीम ने अपनी इच्छाशक्ति और संघर्षशक्ति के बूते क्रिकेट विश्व कप में खेलने का कारनामा किया।
'पीस एंड स्पोर्ट्स अवार्ड्स' की स्थापना 2008 में की गई थी। यह संस्था खेलों से जुड़ी शख्सियतों और संगठनों को बिना किसी राजनीतिक विद्वेष के आधार पर पुरस्कृत करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications