ली ने न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) और तस्मानिया के बीच खेले गए एक दिवसीय मुकाबले में यह शानदार प्रदर्शन किया। एनएसडब्ल्यू की ओर से गेंदबाजी करते हुए ली ने तीन विकेट झटके। ली ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 51 रन खर्च किए।
समाचार एजेंसी एएपी ने ली के हवाले से कहा,"मैं आस्ट्रेलिया की ओर से खेलना चाहता हूं। मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं फिर से तेज गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट झटक रहा हूं।"
ली इस टूर्नामेंट में 14 विकेट झटककर गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच भारत के खिलाफ 25 अक्टबूर, 2009 को वड़ोदरा में खेला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।