Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010: राष्ट्रपति ने स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई दी

राष्ट्रपति भवन के कक्ष में राष्ट्रपति खिलाड़ियों से मिलीं और सभी को गुलाब का एक फूल भेंट किया।

भारतीय पोशाक में पदक पहने खिलाड़ियों ने पाटील के साथ एक सामूहिक तस्वीर भी खींचवाई।

कार्यक्रम में सुधा सिंह, प्रीजा श्रीधरन, महिला वर्ग में 1600 मीटर रिले टीम की अश्विनी चिदानंदा, मंजीत कौर, मनदीप कौर और सिनि जोस, बाधा दौड़ के एथलीट जोसेफ अब्राहम, नौकायन में पदक विजेता बजरंग लाल टखर, निशानेबाज रंजन सिंह सोढ़ी, मुक्के बाज विकास कृष्ण और महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम के सदस्य मौजूद थे।

एथलेटिक्स कोच निकोलई स्नासारेव और बहादुर सिंह, मुक्के बाजी के कोच गुरबक्स सिंह संधू व कबड्डी के कोच बलवान सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वहीं बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी, मुक्के बाज विजेंदर सिंह, टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और सनम सिंह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

निशानेबाज सोढ़ी ने कहा, "मेरे लिए यह बेहद यादगार पल रहा। ऐसे प्रयास से प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रोत्साहन मिलता है।"

मुक्के बाजी के 60 किलोग्राम वर्ग में चैम्पियन किंग हू को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालने वाले कृष्ण ने कहा, "यह मेरे करियर का गौरवपूर्ण पल था।"

उन्होंने कहा, "मेरे लिए वह पल गौरवान्वित रहा जब कोच संधू ने राष्ट्रपति से मेरा परिचय कराते हुए जब यह कहा कि मैं केवल 18 वर्ष का हूं और बहुत दूर तक जाउंगा व देश के लिए और पदक हासिल करुं गा। पाटील ने मुझे शुभकामनाएं दीं। अब मैं और पदक जीतना चाहता हूं और फिर से राष्ट्रपति भवन आना चाहता हूं।"

महिला खिलाड़ियों ने कुछ समय तक राष्ट्रपति से बातचीत की। पाटील ने 800 मीटर की बाधा दौड़ और रिले में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली अश्विनी की विशेष सराहना की।

अश्विनी ने कहा, "राष्ट्रपति यह जानकर बेहद प्रसन्न थीं कि मैंने दो स्वर्ण पदक जीते हैं। मैं बेहद खुश हूं। राष्ट्रपति भवन आना और राष्ट्रपति से मिलना मेरे लिए बड़ी सम्मान की बात है।"

इस अवसर पर खेल मंत्री एम. एस. गिल और भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के महानिदेशक सायन चटर्जी भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 4, 2010, 21:25 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+