एडिलेड टेस्ट : पीटरसन का दोहरा शतक, इंग्लैंड को 306 रनों की बढ़त
आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए थे। खराब मौसम के कारण तीसरे दिन का खेल निर्धारित समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया। उस समय 31 ओवर फेंके जाने बाकी थे। दिन की समाप्ति तक पीटरसन के साथ इयान बेल 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
बेल ने 76 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए। तीसरे दिन इंग्लैंड ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान पॉल कोलिंगवुड (42) और इस श्रृंखला में लगातार दूसरा शतक लगाने वाले एलिस्टर कुक (148) के विकेट गंवाए। कोलिंगवुड ने अपनी 70 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए।
पीटरसन दूसरे का खेल खत्म होने तक 85 रन पर नाबाद रहे थे। उन्होंने तीसरे दिन सबसे पहले अपने करियर का 18वां शतक पूरा किया और फिर दूसरा दोहरा शतक लगाने में सफल रहे। पीटरसन ने अपनी 296 गेंदों की मैराथन पारी में 31 चौके और एक छक्का जड़ा है। वह अपने सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 226 रन से 13 रन पीछे हैं।
दूसरे दिन शतक लगाकर इंग्लैंड को मजबूत आधार देने वाले सलामी बल्लेबाज कुक हालांकि अपने निजी स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं कर सके और 148 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। कुक ने 269 गेंदों पर 18 चौके लगाए। दूसरे दिन कुक 136 रनों पर नाबाद लौटे थे। इंग्लैंड ने दूसरे दिन की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे।
पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर हैं। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की थी। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से कुक, कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस और जोनाथन ट्रॉट ने शतक लगाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications