आईपीएल कोच्चि के भाग्य का फैसला आज
आईपीएल की गवर्निग काउंसिल रविवार को होने वाली बैठक में इस बात का फैसला करेगी कि हिस्सेदारी के मुद्दे में उलझी इस टीम को चौथे संस्करण में खेलने का अधिकार दिया जाए या नहीं।
बीते सप्ताह आईपीएल फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को यह सूचना दे दी थी कि वह आईपीएल से हट रही है क्योंकि हिस्सेदारी को लेकर उसका विवाद खत्म नहीं हो रहा है।
इसके लिए बीसीसीआई ने कोच्चि को एक महीने का समय दिया था। बीसीसीआई इसे लेकर अंतिम फैसला करने ही वाली थी कि इस फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर कहा कि उसके हिस्सेदारों के बीच समझौते के आसार बनते दिख रहे हैं।
इसके बाद बीसीसीआई ने इस फ्रेंचाइजी को फैसले तक पहुंचने के लिए पांच दिसम्बर तक का समय दिया। इससे पहले बीसीसीआई ने कहा था कि कोच्चि के हटने की स्थिति में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों के लिए निविदा जारी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications