इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब्दुर रज्जाक को लगातार दूसरी बार 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए। जीत के लिए 247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की पूरी टीम 48.1 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे की ओर से कप्तान प्रॉस्पर उत्सेया ने सर्वाधिक 67 जबकि ग्रीम क्रीमर ने 24 रनों का योगदान दिया।
बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (63), इमरुल कायेस (33), नईम इस्लाम (नाबाद 23) जबकि मुशरफे मुर्तजा (नाबाद 11) ने रन बनाए।
जिम्बाब्वे की ओर से उत्सेया ने सर्वाधिक चार जबकि रे प्राइस, सिंगिराई मस्काद्जा और क्रिस मोफू ने एक-एक विकेट झटके।
बांग्लादेश की ओर से शफीउल इस्लाम ने चार और शकीब तथा मुर्तजा ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।