बेंगलुरु एकदिवसीय : न्यूजीलैंड की तेज शुरुआत, 2 विकेट भी गिरे (लीड-1)
सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल 30 रन बनाकर अशीष नेहरा की गेंद पर युवराज सिंह को कैच दे बैठे। गुपटिल ने इस दौरान 25 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। गुपटिल और ब्रैंडन मैक्लम ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका नेहरा ने जेमी हाउ के रूप में दिया। हाउ को 4 रन के स्कोर पर नेहरा ने यूसुफ पठान के हाथों कैच करवाया। मैक्लम पांच चौके और एक छक्का लगाकर 26 जबकि रॉस टेलर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान गौतम गम्भीर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 40 रनों से पराजित किया था वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। वड़ोदरा में भारतीय टीम ने मेहमानों को नौ विकेट से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications