चोटिल कैटिच एशेज से हुए बाहर
आस्ट्रेलिया का यह सलामी बल्लेबाज अब तक 56 टेस्ट खेल चुका है और कई बड़े मौकों पर शेन वाटसन के साथ टीम को शानदार शुरुआत दे चुका है। एडीलेड में दूसरे टेस्ट के दौरान खेलते समय कैटीच को चोट लगी थी लेकिन आस्ट्रेलिया की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने किसी तरह की चिकित्सकीय सहायता लेने से इंकार कर बल्लेबाजी की थी।
कैटिच ने कहा, "निश्चित रूप से मेरी उम्र मेरे लिए मायने रखेगी लेकिन इसे मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव के तौर पर नहीं देख रहा हूं।"
कैटिच को उम्मीद है कि विश्वकप से पहले बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला से पहले होने वाले टेस्ट मैचों में वापसी करने में सफल रहेंगे।
कैटिच ने कहा, "बहुत सारी चीजें हैं और मैं दोबारा टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए कोशिश करूंगा।"
उल्लेखनीय है कि इसी तरह की चोट के चलते आस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन भी बाहर हुए थे जिसके बाद कैटिच को टीम में जगह दी गई थी। कैटिच के जाने के बाद टीम में सलामी बल्लेबाजी के लिए संकट उत्पन्न हो गया है। आस्ट्रेलियाई टीम को हुई इस भारी क्षति का अंदाजा टीम के कप्तान रिकी पोटिंग को भी है।
पोंटिंग ने कहा, "वास्तव में यह टीम के लिए बड़ा नुकसान है। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छे सलामी बल्लेबाजों में शामिल है। वह अनुभवी बल्लेबाज हैं और उसका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications