इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पोंटिंग बिना खाता खोले जबकि दूसरी पारी में नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे। एशेज श्रृंखला की चार पारियों में पोंटिंग ने मात्र 70 रन बनाए, जिसका सीधा असर उनके रैंकिंग पर पड़ा है। ब्रिस्बेन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पोंटिंग ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी।
इंग्लैंड ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को मंगलवार को एक पारी और 71 रनों से करारी शिकस्त दी थी। गेंदबाजी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
एंडरसन ने एडिलेड टेस्ट मैच में 143 रन खर्च कर कुल छह विकेट झटकने में सफलता हासिल की थी। ऑफ स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान नंबर एक स्थान से 14 अंक पीछे हैं।
स्वान ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में कंगारुओं के कुल पांच विकेट झटके और टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्वान ने पहली पारी में दो विकेट झटके थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पहले स्थान पर बने हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।