For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बेंगुलरू एकदिवसीय : यूसुफ पठान ने लगाया शतक (लीड-8)

By Super

इससे पहले सलामी बल्लेबाज गम्भीर ने 27 रन बनाए। एंडी मैके ने गम्भीर को मार्टिन गुपटिल के हाथों कैच करवाया। गम्भीर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए। गम्भीर और पार्थिव पटेल के बीच पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद कोहली बिना खाता खोले मैके की गेंद पर काइल मिल्स को कैच थमा बैठे।

युवराज सिंह 28 गेंदों में 20 रन बनाकर नेथन मैक्लम की गेंद पर जेमी हाउ को कैच थमा बैठे। युवराज ने इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया।

टीम इंडिया में लगभग छह वर्ष बाद वापसी करने वाले पार्थिव पटेल ने शानदार 53 रनों की पारी खेली। नेथन मैक्लम की गेंद पर स्थापन्न खिलाड़ी केन विलियमसन को कैच थमाने से पहले पार्थिव ने 57 गेंदों में आठ चौके लगाए। युवराज और पार्थिव ने तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने हरफनमौला जेम्स फ्रेंकलिन के नाबाद 98 रनों की मदद से सात विकेट पर 315 रन बनाए। नेथन मैक्लम ने नाबाद 13 रनों का योगदान दिया। फ्रेंकलिन ने मैक्लम के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 64 रनों की साझेदारी की।

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और मार्टिन गुपटिल ने न्यूजीलैंड के लिए तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 62 रन बटोरे। न्यूजीलैंड की इस शुरुआत पर तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ब्रेक लगाई। नेहरा ने गुपटिल को 30 रन के निजी स्कोर पर युवराज सिंह को लपकवाया। गुपटिल ने इस दौरान 25 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका भी नेहरा ने ही जेमी हाउ के रूप में दिया। हाउ को 4 रन के स्कोर पर नेहरा ने यूसुफ पठान के हाथों कैच करवाया।

इसके बाद जमकर खेलने की कोशिश कर रहे मैक्लम भी चलते बने। 42 रन के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर वह रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे। मैक्लम ने इस दौरान 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। तीसरे विकेट के लिए मैक्लम ने रॉस टेलर के साथ मिलकर 21 रन जोड़े।

स्कॉट स्टायरिस ने 46 रनों का योगदान दिया। यूसुफ पठान की गेंद पर सौरव तिवारी को कैच देने से पहले स्टायरिस ने 48 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर ने सम्भलकर खेलते हुए 73 गेंदों का सामना कर तीन चौके की मदद से 44 रन बनाए। टेलर को अश्विन ने पगबाधा आउट किया। स्टायरिस और टेलर के बीच चौथे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई।

कप्तान डेनियल विटोरी ने 17 रनों का योगदान दिया। विटोरी ने 19 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। पठान ने विटोरी को बोल्ड किया। काइल मिल्स एक रन बनाकर पठान का शिकार बने।

भारत की ओर से पठान ने सर्वाधिक तीन जबकि नेहरा और अश्विन ने दो-दो विकेट झटके।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान गौतम गम्भीर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को 40 रनों से पराजित किया था वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में उसने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। वडोदरा में भारतीय टीम ने मेहमानों को नौ विकेट से शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+