न्यायालय ने किंग्स इलेवन के मालिकों-अभिनेत्री प्रीति जिंटा, उद्योगपति नेस वाडिया और मोहित बर्मन द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा कि किंग्स इलेवन को अपनी स्थिति साफ करने का मौका मिलना चाहिए।
न्यायालय ने हालांकि किंग्स इलेवन के मालिकों को मुश्किल में डालते हुए यह भी कहा कि आईपीएल में बने रहने के बदले बीसीसीआई को लगभग 16 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। न्यायालय के मुताबिक यह राशि आईपीएल-4 के लिए गारंटी होगी।
न्यायालय के इस फैसले के बाद आईपीएल के चौथे संस्करण की शक्ल बदलती नजर आ रही है। इससे पहले एक अन्य फ्रेंचाइजी टीम-राजस्थान रॉयल्स को भी इस मामले में आंतरिक राहत मिल चुकी है। ऐसे में आईपीएल-4 में 10 टीमों के हिस्सा लेने की उम्मीद बनती दिख रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।