Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धौनी सहित 9 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका रवाना

सभी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए निर्धारित समय से पहले डरबन के रास्ते केपटाउन के लिए रवाना हुए। पहला टेस्ट मैच 16 दिसम्बर से खेला जाएगा।

भारतीय टीम के कोच गैरी कस्र्टन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से टीम को समय से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजने का अनुरोध किया था। बाद में बीसीसीआई ने इसे हरी झंडी दे दी।

बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक धौनी और तेंदुलकर के साथ वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, शांताकुमारन श्रीसंत, वृद्धिमान साहा, सुरेश रैना, ईशांत शर्मा और टीम प्रबंधक रंजीब बिस्वाल बुधवार तड़के डरबन के लिए रवाना हुए।

इससे पहले, कोच कर्स्टन, चेतेश्वर पुजारा, जयदेव उनादकत और उमेश यादव दो दिन पूर्व ही दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए थे। सहवाग को छह दिसम्बर को ही कोच के साथ रवाना होना था लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उनकी रवानगी में देरी हुई।

इस क्रम में राहुल द्रविड़ और वी.वी.एस. लक्ष्मण मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे। टेस्ट टीम के बाकी के सदस्य गौतम गम्भीर, जहीर खान और मुरली विजय न्यूजीलैंड के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी मैच की समाप्ति के बाद 12 दिसम्बर को रवाना होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, December 8, 2010, 12:25 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+