इसके साथ ही एआईएफएफ एकादश ने आईलीग में एक अंक अर्जित किया।
ओएनजीसी की ओर से नाइजीरियन स्ट्राइकर बडमस बाबातुंडे ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
एआईएफएफ एकादश की ओर से जेजे लालपुकलिया ने मैच के 78वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया।
आगामी 2018 फुटबॉल विश्वकप को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एआईएफएफ एकादश को लॉन्च किया है जिसमें अंडर-19 औरा अंडर-23 खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।
एआईएफएफ एकादश टीम के कोच डेसमंड बल्पिन ने कहा,"आज के मैच में हमने अंतराल तक अच्छा खेल दिखाया। इससे पहले हमने चिराग युनाइटेड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। हमारा आक्रमण बेहतरीन है। हमारे स्ट्राइकरों के पास अनुभव की कमी है। खिलाड़ियों को जैसे-जैस अनुभव मिलता जाएगा वह अधिक आक्रामक होते जाएंगे"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।