समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पीटरसन को दक्षिण पश्चिम मेलबर्न में स्थित ग्रेट ओसिन रोड पर तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण यह जुर्माना भरना पड़ा।
एडिलेड टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले पीटरसन पीले रंग की लैम्बोरघिनी कार में सवार थे।
यह कार पीटरसन के लिए उनके दोस्त और आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न ने मुहैया कराई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।