Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सबसे विध्वंसक बल्लेबाज हैं सहवाग : रिचर्ड्स

रिचर्ड्स ने कहा कि वह सहवाग के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और साथ ही यह चाहते हैं कि सहवाग आगामी विश्व कप में अपने बल्ले का कमाल जरूर दिखाएं।

विश्व कप जीतने वाले तीन कप्तानों-कविल देव, इमरान खान और अजुन रणातुंगा के साथ गुरुवार को एक मंच पर मौजूद रिचर्ड्स ने कहा, "मैं सहवाग का प्रशंसक हूं। वह आज की तारीख में विश्व के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज हैं और भारतीय टीम को उनकी बहुत जरूरत है। गेंदबाजों का सामना करते हुए वह बिल्कुल नहीं घबराते क्योंकि उन्हें अपने खेल पर जबरदस्त आत्मविश्वास है।"

इस अवसर पर इमरान ने बताया कि किस तरह रिचर्डस विपक्षी गेंदबाजों के दिलों में आतंक की तरह समाए रहते थे। इमरान ने कहा, "ऐसे में जबकि हम दूसरे बल्लेबाजों को आउट करने की नीति बनाया करते थे, रिचर्डस के लिए हमारी नीति बस यही होती थी कि उन्हें कैसे रन बनाने से रोका जाए। रिचर्ड्स जिस बेबाकी से बल्लेबाजी करते थे, उसे देखकर कभी नहीं लगा कि वह किसी भी मोड पर गेंदबाजों से भय खाते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 9, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+