Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रण्जी ट्रॉफी : राणा ने सम्भाली हरियाणा की पारी

भोजनकाल तक राणा 153 गेंदों का सामना कर 13 चौके लगा चुके हैं जबकि ध्रुव 87 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाकर राणा का बखूबी साथ निभा रहे हैं। राणा और ध्रुव के बीच नौंवे विकेट के लिए अब तक 66 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

दूसरे दिन के नाबाद लौटे बल्लेबाज अमित मिश्रा (11) और राणा (38) ने तीसरे दिन की शुरुआत सम्भलकर की। अमित गुरुवार के अपने निजी स्कोर में छह रन जोड़ ही पाए थे कि उन्हें 17 के स्कोर पर जसकरन सिंह ने पंकज धरमानी के हाथों कैच करवाया।

अमित ने इस दौरान 75 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया। अमित ने राणा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की।

पंजाब की ओर से मनप्रीत गोनी चार जबकि जसकरन ने दो और भारत लोंबा एक विकेट झटक चुके हैं।

इससे पहले, पंजाब ने मनदीप सिंह (112) और उदय कौल (97) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पहली पारी में 415 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+