अम्पायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे मैच को रद्द घोषित कर दिया।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे है। जिम्बाब्वे ने पहला मैच जीता था जबकि इसके बाद मेजबान टीम ने लगातार दो मुकाबले अपने नाम किए। इस श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।