Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई एकदिवसीय : न्यूजीलैंड के 6 विकेट गिरे (लीड-3)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम का पहला विकेट मार्टिन गुपटिल के रूप में गिरा, जिन्हें भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने मैच की चौथी गेंद पर पार्थिव पटेल के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।

उस समय मेहमान टीम का खाता भी नहीं खुल सका था। कुल योग में अभी 14 रन जुड़े थे कि आशीष नेहरा ने खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे ब्रेंडन मैक्लम को चलता किया।

मैक्लम ने 10 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। मैक्लम के खाते में 14 रन जुड़े। इसके बाद 28 रन के कुल योग पर नेहरा ने रॉस टेलर को आउट कर मेहमान टीम को एक और करारा झटका दिया। टेलर नौ रन बना सके। उन्होंने नौ गेंदों पर दो चौके लगाए।

इसके बाद जेमी होव और स्कॉट स्टायरिश ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन 23 रन के व्यक्तिगत योग पर होव के पेवेलियन लौटने के साथ मेहमान टीम का मुश्किल और बढ़ गया।

होव का विकेट 71 रन के कुल योग पर गिरा। होव के जाने के बाद स्टायरिश भी 73 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौट गए। स्टायरिश ने 24 रन बनाए। स्टायरिश का विकेट आर. अश्विन ने लिया जबकि होव को युवराज सिंह ने चलता किया था।

कीवी टीम अभी संभल भी नहीं पाई थी कि युवराज ने ग्रांट इलियट को भी पेवेलियन की राह दिखा दी। यह विकेट 74 रन के कुल योग पर गिरा। इलियट खाता भी नहीं खोल सके।

पिछले दो मैचों से खेवनहार की भूमिका निभाते आ रहे जेम्स फ्रेंकलिन तीन रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कप्तान डेनियल विटोरी चार रन बनाकर अपनी टीम को मुश्किलों से उबारने का प्रयास कर रहे हैं।

भारत ने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 4-0 की बढ़त बना रखी है। अब उसका लक्ष्य इस श्रृंखला को 5-0 के अंतर से जीतना होगा। यह श्रृंखला पूरी तरह एकतरफा साबित हुई है।

मेहमान टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई है। ऐसा तब हुआ है जब भारतीय टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में नहीं उतरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+