पोंटिंग की सफलता पर टिकी है आस्ट्रेलिया की उम्मीद : फ्लेचर

By Super

2008 में खेली गई एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम का मार्गदर्शन कर चुके फ्लेचर का कहना है कि श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को मुकाबले में बने रहना है तो पोंटिंग को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे। फ्लेचर ने कहा कि पोंटिंग अधिक रन बनाने में सक्षम हैं।

समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' में प्रकाशित अपने स्तंभ में फ्लेचर ने लिखा,"एशेज श्रृंखला में आस्ट्रेलिया की वापसी तभी संभव है जब उसके कप्तान पोंटिंग रन बनाएंगे। पोंटिंग तेजी से रन बनाने और बड़ी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं।"

दूसरी ओर, फ्लेचर का कहना है कि चौथे टेस्ट मैच के आयोजन स्थल मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर कंगारू टीम बेशक बल्लेबाजी की बदौलत मैच ड्रॉ करा सकती है लेकिन पर्थ में खेले जाने वाले तीसरे और पांचवें टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड एशेज 3-0 से अपने नाम कर सकता है।

पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कंगारू टीम 0-1 से पीछे है। इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट मैच में पारी व 71 रनों से हराया था जबकि ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा था। श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच 16 दिम्बर से पर्थ के वाका मैदान पर खेला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 18:25 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+