Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : नरवाल के प्रयासों को अनुरीत का झटका (लीड-1)

दिन का खेल खत्म होने तक रजत भाटिया नाबाद तीन रन और गौरव छाबड़ा नाबाद एक रन पर लौटे।

मेजबान के लिए दिख रहे मामूली सा लक्ष्य को रेलवे के गेंदबाज अनुरीत सिंह (24/3) और पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले हरफनमौला जयप्रकाश यादव (22/1) ने एक के बाद एक विकेट झटक मुश्किल में डाल दिया। मैच अब किसके पक्ष में जाएगा यह कहना मुश्कि ल है क्योंकि दोनों टीमों का पलड़ा बराबर दिखाई दे रहा है।

दिल्ली की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 14 के निजी स्कोर पर अनुरीत की गेंद पर एचडी रावल को कैच थमाकर पेवेलियन लौटे गए। धवन ने 25 गेंदों में तीन चौके लगाए।

आदित्य जैन दो रन के निजी स्कोर पर यादव की गेंद पर पगबाधा हो गए। मयंक तेहलान को छह रन के स्कोर पर अनुरीत ने कप्तान मुरली कार्तिक के हाथों कैच करवाया।

पहली पारी में करियर का पहला शतक लगाने वाले उन्मुक्त चंद 41 गेंदों में दो चौके की मदद से 22 रन बनाकर अनुरीत की गेंद पर महेश रावत को कैच थमा बैठे।

रेलवे की ओर से दूसरी पारी में संजय बांगड़ ने सर्वाधिक (67), महेश रावत (50) और धीरन साल्वी (18) ने उपयोगी पारी खेली। रेलवे की ओर से सात बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 10, 2010, 21:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+