Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा और पंजाब के बीच मैच ड्रॉ (लीड-1)

मैच के चौथे और अंतिम दिन पंजाब द्वारा जीत के लिए दिए गए 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा ने 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।

हरियाणा की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज नितिन सैनी बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। सैनी को मनप्रीत गोनी ने बोल्ड किया।

गोनी ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सनी सिंह को नौ रनों के निजी स्कोर पर गीतांश खेरा के हाथों कैच करवाया। इस दौरान सनी ने 21 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया।

अंकित रावत को 13 रनों के स्कोर पर भारत लोंबा ने करण गोयल के हाथों लपकवाया। अंकित ने 11 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए।

राहुल दीवान ने 101 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 37 रन बनाए। उन्हें राजविंदर सिंह ने बोल्ड किया। अंकित और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की।

अनुभवी हेमांग बदानी अपने अर्धशतक से तीन रन से चूक गए। बदानी ने 92 गेंदों में 8 चौके की मदद से 47 रनों का योगदान दिया। बदानी को भी राजविंदर ने बोल्ड किया।

पहली पारी में शतक लगाने वाले सचिन राणा ने 36 रन बनाए। राणा ने 69 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। राजविंदर ने राणा को गीतांश खेरा के हाथों लपकवाया।

प्रदीप साहू 18 रन के निजी योग पर रन आउट हुए। साहू ने 90 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

दिन का आखिरी विकेट जोगिंदर शर्मा के रूप में गिरा जिन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 29 रन बनाए। जोगिंदर को राजविंदर ने करण गोयल के हाथों कैच करवाया। अमित मिश्रा 8 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।

पंजाब की ओर से राजविंदर सिंह ने सर्वाधिक चार जबकि मनप्रीत गोनी ने दो और भारत लोंबा ने एक विकेट झटके।

पंजाब ने पहली पारी में 415 रन बनाए जबकि उसने दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर घोषित की थी। हरियाणा ने पहली पारी में 270 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 11, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+