पर्थ टेस्ट मैच के लिए बीयर को जेवियर डोर्थी की जगह टीम में शामिल किया गया है। अक्टूबर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बीयर ने अब तक कुल पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने बीयर के हवाले से लिखा,"मैं थोड़ा हैरान जरूर हूं। 12 महीने पहले मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नहीं था। यह सच्चाई है। पश्चिम आस्ट्रेलिया ने मुझे मिकी आर्थर के अंतर्गत मौका दिया जिन्होंने मेरा समर्थन किया और इस दौरान मैंने हर मिनट का आनन्द उठाया।"
बाएं हाथ स्पिन गेंदबाज बीयर ने पांच प्रथम श्रेणी मैचों में 39.93 की औसत गेंदबाजी से 16 विकेट झटके हैं जिसमें पारी में 39 रन खर्च कर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।