इससे पहले, इस सूची में अम्पायर कुमार धर्मसेना (श्रीलंका), रिचर्ड केटलेब्रॉ और निगेल लॉन्ग (इंग्लैंड), तथा ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड (आस्ट्रेलिया) शामिल हैं।
आईसीसी ने रविवार को जारी बयान में कहा, "आगामी क्रिकेट विश्वकप के लिए छह सदस्यों को आईसीसी इलीट पैनल में शामिल किया गया है। इन छह अम्पायरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अम्पायरिंग के अलावा एशियाई उपमहाद्वीप के हालातों का भी अनुभव है।"
आईसीसी के अम्पायर इलीट पैनल में बिली बाउडेन, अलीम डार, स्टीव डेविस, बिली डॉक्ट्रोव, मारेस एरासमस, इयान गुड, डेरेल हार्पर, टोनी हिल, असद रॉफ, असोका डी सिल्वा, साइमन टॉफेल और रॉड टकर शामिल हैं।
बांग्लादेश के एनामुल हॉक मोनी को टूर्नामेंट में रिजर्व अम्पायर के तौर पर चुना गया है।
टूर्नामेंट के मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड, जेफ क्रो, रंजन मदुगले, रोशन महानामा और एंडी पायक्रॉफ्ट होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।