Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सायना की उपलब्धि पर गर्व है : उषा नेहवाल

सायना की मां ने इस दौरान यह खुलासा करते हुए कहा कि सायना अपने आप को फिट रखने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम करती हैं। इनमें कुछ व्यायाम तो ऐसे हैं जो गोपनीय हैं।

खुद एक बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी उषा ने कहा कि सायना के पहले गेम में हारने के बावजूद उन्हें पूरा विश्वास था कि वह सायना फाइनल मुकाबला जीतेंगी।

जीत से उत्साहित उषा ने कहा, "पहले सेट में आमतौर पर सायना शरीर को गर्म करती हैं इसलिए हम चिंतित नहीं थे। जैसे ही उसने दूसरा सेट अपने नाम किया मुझे और सायना के पिता को यकीन हो गया कि वह इस खिताब को अवश्य जीतेगी। सायना बहुत मेहनती लड़की है और हमें उस पर गर्व है।"

सायना की मां ने सायना के गोपनीय व्यायामों के बारे में बताया "सायना एक दिन योगा करती है और दूसरे दिन अलग तरह के व्यायाम करती है। वह अपने व्यायाम में परिवर्तन करती रहती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 12, 2010, 21:25 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+