मोहन बागान के मुख्य कोच रोजारियो का इस्तीफा
रोजारियो ने क्लब के महासचिव अंजन मित्रा को लिखे एक पत्र में कहा,"मैं टीम और क्लब के हित में इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि टीम खराब प्रदर्शन से उबरकर वापसी करने में सफल रहेगी।"
मोहन बागान के आईलीग में चर्चिल ब्रदर्स के हाथों 0-2 से मुकाबला गंवाने के एक दिन बाद रोजारियो ने इस्तीफा सौंपा है।
रोजारियो का कार्यकाल जून में शुरू हुआ था। मौजूदा सत्र में मोहन बागान कोई भी टूर्नामेंट नहीं जीती है। फेडरेशन कप में यह टीम उपविजेता रही थी। आईलीग में टीम का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है।
रोजारियो ने क्लब के खराब प्रदर्शन की वजह रेफरियों के गलत निर्णयों और चोट को मुख्य तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, December 13, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications