मैनचेस्टर सिटी ने तावेज का स्थानांतरण अनुरोध ठुकराया
तावेज ने क्लब के सामने स्थानांतरण की अर्जी देते हुए कहा था कि उनका परिवार ब्यूनस आयर्स में रहता है और उन्हें अपनी बेटियों की कमी खलती है। वह कभी-कभी खुद को एकाकी महसूस करते हैं और इसी कारण वह स्थानांतरण चाहते हैं।
बीते सत्र की शुरुआत में मैनचेस्टर युनाइटेड से सिटी आने वाले तावेज अच्छे फार्म में हैं लेकिन वह सिटी क्लब के साथ खुश नहीं हैं। तावेज ने क्लब के सामने दक्षिण अमेरिका भेजे जाने को लेकर अर्जी दी थी।
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने खबर दी थी कि सिर्फ पारिवारिक कारण तावेज की अर्जी के पीछे की वजह नहीं है। सिटी के कोच रोबटरे मान्चीनी के साथ इन दिनों उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। तावेज ने इसे तंग आकर कुछ समय पहले कहा था कि वह फुटबाल से संन्यास लेने के बारे में सोच रहे हैं।
जानकारों का मानना है कि सिटी प्रबंधन ने तावेज को हासिल करने के लिए सवा चार करोड़ डॉलर खर्च किए हैं और वह स्थानांतरण खिड़की के माध्यम से यूरोप के बड़े क्लबों को आकर्षित कर मुनाफा कमा सकता है लेकिन दक्षिण अमेरिका का कोई भी क्लब उसे इतनी या इससे अधिक राशि देने की स्थिति में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications