ट्वेंटी-20 का अनुभव काम नहीं आएगा : वान जील
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम तीन टेस्ट, एक ट्वेंटी-20 और पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। सेंचुरियन में 16 जनवरी से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक जील ने कहा, "आईपीएल और चैम्पियंस लीग के दौरान विकेट धीमा और सपाट था। मेहमान टीम इस बात से खुश होगी कि उन्हें यहां के अनुभव काम आएंगे लेकिन तेज और उछाल भरी पिचों को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि उसे मौजूदा परिस्थितियों में कोई फायदा होगा। दक्षिण अफ्रीका की वर्तमान परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना बहुत मुश्किल काम है।"
आईपीएल-2009 और चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट-2010 अप्रैल-मई और सितम्बर-अक्टूबर के महीने में यहां आयोजित किए गए थे।
दक्षिण अफ्रीकी मीडिया द्वारा यह पूछने पर कि मेजबान टीम किस प्रकार घरेलू फायदा उठाने की कोशिश करेगी? इस पर जील का कहना है कि मुझे उम्मीद है, "हम उस विकेट पर खेलेंगे जहां पर हमारे बल्लेबाजों और गेंदबाजों की खेलने की शैली को मदद मिलेगी।"
जील ने कहा,"हमारी ओर से तेज गेंदबाजी का आक्रमण डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल सम्भालेंगे। हम जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाजी क्रम शॉट गेंदबाजी के आगे बिखर जाती है। मेहमानों के खिलाफ हमारी रणनीति साफ है। हम भारतीय गेंदबाजी के सामने योजनाबद्ध रणनीति के साथ उतरेंगे। अगर हम यह सोचते हैं कि भारतीय गेंदबाज उछाल भरी पिचों पर अच्छी गेंदबाजी नहीं करेंगे तो यह हमारी भूल होगी। जो टीम तेज और उछाल को सही तरह से भांपेगी जीत उसी की होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications