स्पिन विकेट से चिंतित नहीं है बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी
ग्रुप-ए में बंगाल 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है जबकि रेलवे 11 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पिछले मैच में मेजबान दिल्ली को 22 रनों से हराकर रेलवे का मनोबल इस समय काफी ऊंचा है।
कप्तान तिवारी ने 'आईएएनएस' से बातचीत में कहा,"मैंने आज रेलवे द्वारा तैयार किए गए विकेट को देखा जो स्पिन विकेट लग रहा था। मुझे लगता है कि बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मुरली कार्तिक को ध्यान में रखकर इस विकेट को तैयार किया गया है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हमारे पास भी काफी अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं। उम्मीद है इस मैच में परिणाम अवश्य आएगा।"
यह पूछने पर कि बंगाल ने छह मैच ड्रॉ खेले हैं। इस पर तिवारी ने कहा, "मैं इसमें कुछ भी मदद नहीं कर सकता क्योंकि अब तक जो मैच ड्रॉ हुए हैं वह हमने बेजान पिचों पर खेला है। इन पिचों पर परिणाम नहीं आ सकते थे।"
तिवारी ने अपनी टीम के बारे में कहा कि हमने अब तक सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसमें मुम्बई और असम के बीच खेले गए मैच भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications