Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों को अनुबंधित किया

डब्ल्यूआईसीबी के कार्यकारी अधिकारी अर्नेस्ट हिलेयर ने कहा,"महिला क्रिकेट के लिए यह एक सराहनीय कदम है। हमने छह महिला खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए केन्द्रीय अनुबंध देकर उन्हें पुरस्कृत किया है जो वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट के विकास में सकारात्मक कदम है।"

ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में पहला शतक लगाने वाली हरफनमौला स्टेफेनी टेलर और डिएंड्रा डोटिन को ग्रेड 'ए' में जबकि कप्तान मेरिसा अगुलेरिया, ऑफ स्पिनर अनीसा मोहम्मद, हरफनमौला स्टेकी अन किंग और शानेल डेली को ग्रेड 'बी' में रखा गया है।

हाल के दिनों में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। महिला टीम ने पहले आईसीसी महिला चैलेंज ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में अक्टूबर में संपन्न 50 ओवरों में टीम उपविजेता रही थी। महिला टीम अगले वर्ष जनवरी 2011 में भारत का दौरा करेगी जहां उसे पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+