'कीवी खिलाड़ियों को नाकामी की कीमत चुकानी होगी'
एनजेडसीपीए ने बांग्लादेश और भारत दौरे पर खराब प्रदर्शन करने के कारण टीम को यह चेतावनी दी है। बांग्लादेश के खिलाफ कीवी टीम 0-4 से हार गई थी जबकि भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में उसे सभी मैच गंवाने पड़े थे। इससे पहले खेली गई टेस्ट श्रृंखला में भी उसे हार मिली थी।
एनजेडसीपीए के महाप्रबंधक हीथ मिल्स ने कहा है कि पेशेवर होने के नाते क्रिकेटरों को हर एक हार के लिए जिम्मेदार माना जाएगा और इस लिहाज से उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने मिल्स के हवाले से लिखा है, "हमारी टीम यदि आने वाले दिनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो उसके वेतन में कटौती की जाएगी। यह बहुत सामान्य बात है और यह वर्षो से होता आया है।"
मिल्स ने भारत दौरे से लौटे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा। कीवी टीम को पाकिस्तान के साथ आगामी श्रृंखला खेलनी है और इस श्रृंखला में उसे हर हाल में अच्छा खेलना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications