Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ली के लिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का मौका

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ता विश्वकप संभावितों की टीम 19 जनवरी को घोषित करेंगे। इससे पहले इंग्लैंड के साथ आस्ट्रेलियाई टीम सात एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

ली के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी का यह अच्छा मौका है। ली इस समय न्यूजीलैंड में ट्वेंटी-20 लीग खेल रहे हैं। चोटिल होने की वजह से वह वेस्टइंडीज में संपन्न हुए ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे।

ली को एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैच खेले हुए लगभग एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है। आस्ट्रेलिया के प्रमुख चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच ने कहा, "हम निश्चित तौर पर इस समय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे हैं।

इस समय हम अंतिम-15 खिलाड़ियों के चुनाव में लगे हुए हैं। हमारे लिए यह अच्छी बात है कि आने वाले समय में ली का अनुभव हमारे युवा गेंदबाजों के काम आएगा।"

टीम में वापसी की राह देख रहे ली ने हाल में घरेलू मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किए हैं। ली ने 186 एकदिवसीय मैचों में 324 विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, December 14, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+