For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहवाग के लिए हमने की है विशेष तैयारी : जील

By Super
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कोच कोरी वान जील ने कहा है कि उनके साथियों ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को सस्ते में आउट करने के लिए विशेष तैयारी की है।

जील ने दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र 'बील्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "हमने निश्चित तौर पर सहवाग के लिए अलग से तैयारी की है। सहवाग को जल्द ही अहसास हो जाएगा कि वह अपने घर की धीमी पिचों पर नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हैं। वह हमारे खिलाफ काफी सफल रहे हैं लेकिन उनका बल्ला हमेशा घर में बोला है।"

हाल ही में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विलियन रिचर्ड्स ने कहा था कि सहवाग आज के दौर के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज हैं। रिचर्ड्स के सुर में सुर मिलाते हुए भारतीय टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने भी कहा था कि सहवाग दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं।

सहवाग ने अब तक अपने करियर में दो तिहरे शतक लगाए हैं। एक शतक उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया है जबकि दूसरा शतक उन्होंने वर्ष 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में खेलते हुए जड़ा है। सहवाग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+