मुकाबला तो सहवाग और तेज गेंदबाजों के बीच होगा : मोर्कल
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल ने कहा है कि भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के शुरुआती हमले रोकना मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों के लिए चुनौती होगी। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मुकाबला गुरुवार से सेंचुरियन में खेला जाएगा।
तेज गेंदबाज डेल स्टेन के साथ मोर्कल दक्षिण अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ तेज आक्रमण की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। मोर्कल का कहना है कि अगर सहवाग का विकेट जल्दी मिल जाता है तो यह टीम के लिए अच्छा होगा। मोर्कल ने पत्रकारों से कहा, "सहवाग एक विध्वंसक बल्लेबाज हैं। नई गेंद के साथ वह बेरहमी से पेश आते हैं। मेरा ध्यान शुरुआती पांच ओवरों पर है जब पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिलेगी।"
मोर्कल का कहना है कि अगर हमे नई गेंद से शुरुआत में विकेट मिल जाते है तो मध्यक्रम को निपटाने में देरी नहीं होगी और शायद हम भारत को सस्ते में समेट दें। दूसरी ओर, मोर्कल कहते हैं कि सहवाग के अलावा टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज रहे गौतम गम्भीर भी टीम को तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
इससे पहले, दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच कोरी वान जिल ने कहा था कि उन्होंने सहवाग को सस्ते में आउट करने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। जिल ने कहा था, "हमने निश्चित तौर पर सहवाग के लिए अलग से तैयारी की है। सहवाग को जल्द ही अहसास हो जाएगा कि वह अपने घर की धीमी पिचों पर नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका में खेल रहे हैं। वह हमारे खिलाफ काफी सफल रहे हैं लेकिन उनका बल्ला हमेशा घर में बोला है।"
हाल में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स ने भी सहवाग को आज के दौर का विध्वंसक बल्लेबाज माना है। सहवाग दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में अब तक पांच शतक लगा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:51 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications