बंगाल ने भोजनकाल तक 38 ओवर के खेल के दौरान दो विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए थे। गतिमोनी बसु 101 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि कप्तान मनोज तिवारी ने 35 गेंदों का सामना करते हुए नौ रन बनाए हैं।
बंगाल ने सलामी बल्लेबाज अरिंदम दास (21) और दिव्येंदु चक्रवर्ती (8) के विकेट गंवाए हैं। दास को मुरली कार्तिक ने आउट किया जबकि चक्रवर्ती को रेलवे के कप्तान संजय बांगर ने चलता किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।