रणजी ट्रॉफी : गांगुली फ्लॉप, बंगाल 201 पर धराशायी (लीड-1)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज अरिंदम दास ने 21 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। अरिंदम ने 43 गेंदों पर दो चौके लगाए।
गतिमोनी बसु 128 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाए। दिबयेंदू चक्रवर्ती ने दो चौके की मदद से आठ रन बनाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 133 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद उम्मीदें गांगुली से थीं, जिन्होंने हाल में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास तोड़कर टीम में वापसी की है। गांगुली 13 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।
रनदेब बोस (11), अशोक डिंडा (10), अनूस्तुप मजूमदार (8) और शौर्यशीष लाहिड़ी (5)ने भी निराश किया। इरेश सक्सेना बिना खाता खोले आउट हुए जबकि लक्ष्मी रतन शुक्ला 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।
रेलवे की ओर से अनुरीत सिंह ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी जय प्रकाश यादव और अनुभवी मुरली कार्तिक ने दो-दो जबकि संजय बांगड़, करन शर्मा और निलेश कुमार चौहान ने एक-एक विकेट चटकाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications