Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तनवीर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर नही जा सकेंगे

तनवीर को घुटने में चोट है। पाकिस्तानी टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होना है, जहां उसे दो टेस्ट, सात एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैच खेलने हैं।

पाकिस्तानी टीम ने इस दौरे के लिए टेस्ट तथा ट्वेंटी-20 टीम की घोषणा कर दी है लेकिन एकदिवसीय टीम की घोषणा में विलम्ब हो रहा है। इस टीम की घोषणा बुधवार को की जानी थी। अब इसकी नई तारीख जारी होनी है।

पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने कहा है कि चोट के कारण 2009 ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल सके तनवीर के स्थान पर किसी बल्लेबाज का चयन उचित है क्योंकि पाकिस्तानी टीम को विशेषज्ञ बल्लेबाजों की दरकार है।

2007 में खेले गए विश्व कप और उसी वर्ष खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले तनवीर घुटने की चोट के कारण बीते चार महीनों से क्रिकेट से दूर थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 16, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+