सेंचुरियन टेस्ट : भारत को दूसरा झटका (लीड-6)
भारत को पहला झटका वीरेंद्र सहवाग के रूप में लगा था। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने दावों को सच साबित करते हुए पारी के तीसरे ओवर में ही सहवाग का विकेट झटक लिया। स्टेन ने कहा था कि वह सहवाग को जमने का मौका नहीं देंगे।
स्टेन ने एक रन के कुल योग पर सहवाग को हाशिम अमला के हाथों कैच कराया। उस समय सहवाग खाता भी नहीं खोल सके थे। भारत ने 14 ओवर के खेल के दौरान पहली पारी में दो विकेट पर 27 रन बना लिए हैं।
राहुल द्रविड़ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने खाता नहीं खोला है। इस मैच के लिए भारत के अनुभवी गेंदबाज जहीर खान को अंतिम-11 से बाहर रखा गया है। जहीर चोटिल हैं। उनके स्थान पर जयदेव उनादकत को मौका दिया गया है।
इससे पहले, बारिश और खराब हालात के कारण लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुए इस मैच में मेजबान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। खराब मौसम के कारण यह मैच लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुआ।
भारतीय समयानुसार छह बजे अम्पायरों ने आधिकारिक तौर पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान की पिच का मुआयना किया और टॉस के लिए हरी झंडी दी थी। अम्पायरों और मैच रेफरी ने साढ़े चार बजे के आसपास पिच का मुआयना किया था लेकिन उस समय हालात खेल के लायक नहीं था।
सीमा रेखा के चारों और पानी भरा था और सुपर-सोकर की मदद से इस काम में तेजी आई और मैदान को खेल के लायक बना दिया गया। सेंचुरियन में लगभग साढ़े तीन घंटे पहले ही बारिश बंद हो गई थी और अब अच्छी धूप भी खिल गई है।
बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने सुपर स्पोर्ट पार्क को लगभग तालाब की शक्ल दे दी थी। इस कारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होने वाला टॉस का कार्यक्रम दो बजे तक के लिए टाल दिया गया था। बारिश के कारण दो बजे भी टॉस नहीं हो सका था। इसके बाद अम्पायरों ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications