Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के सामने ढेर हुए भारतीय शेर (राउंडअप)

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय धौनी 33 रनों पर नाबाद थे जबकि उनका साथ दे रहे हैं पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रहे जयदेव उनादकत। धौनी ने 33 रनों की नाबाद पारी में अब तक 47 गेंदों का सामना किया और दो चौके तथा दो छक्के लगाए। दसवें विकेट के लिए दोनों के बीच 20 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। खेल की शुरुआत के पहले 15 ओवरों में ही डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया और भारतीय शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई।

शुरुआती झटकों से मुश्किलों में घिरी टीम इंडिया ने चाय तक खेले गए 20 ओवरों के खेल में 55 रनों अपने तीन शूरमाओं विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, शानदार फार्म में चल रहे गौतम गंभीर और मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भारत ने 23वें, 24वें और 25वें ओवरों के अंतराल में तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।

चाय के बाद खेले गए महज पांच ओवरों में भारत ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, दाएं हाथ के कलात्मक बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण और युवा बल्लेबाज सुरेश रैना के विकेट गंवाए।

सचिन ने भारतीय पारी को सम्भालने की बहुत कोशिश की लेकिन चायकाल के बाद 25वें ओवर में वह भी चलते बने। उन्होंने 34 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 36 रन बनाए। तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

सचिन के आउट होने से ठीक पहले लक्ष्मण भी सात रन बनाकर आउट हो गए। 20 गेंदों पर एक चौके की मदद से उन्होंने सात रन बनाए।

भारत को पहला झटका वीरेंद्र सहवाग के रूप में लगा। स्टेन ने अपने दावों को सच साबित करते हुए पारी के तीसरे ओवर में ही सहवाग का विकेट झटक लिया। स्टेन ने कहा था कि वह सहवाग को जमने का मौका नहीं देंगे।

स्टेन ने एक रन के कुल योग पर सहवाग को हाशिम अमला के हाथों कैच कराया। उस समय सहवाग खाता भी नहीं खोल सके थे।

इसके बाद पांच के निजी स्कोर पर गौतम गंभीर भी चलते बने। उन्होंने 43 गेंदों का सामना कर सिर्फ पांच रन बनाए। सहवाग का स्थान लेने आए द्रविड़ भी कुछ खास नहीं कर पाए और 14 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया। रैना सिर्फ तीन गेंदों का सामना कर एक रन पर पेवेलियन लौट गए।

रैना के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान धौनी ने हरभजन सिंह के साथ मिलकर भारतीय स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए सर्वाधिक 39 रनों की साझेदारी हुई। हरभजन ने 25 गेंदों पर चार चौके व एक छक्के की मदद से 27 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पहले चौथे विकेट के लिए सचिन और लक्ष्मण के बीच भी 36 रनों की साझेदारी हुई।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्न मोर्कल ने चार जबकि स्टेन ने तीन विकेट चटकाए। जैक्स कालिस ने एक खिलाड़ी को पेवेलियन की राह दिखाई। हरभजन रन आउट हुए।

इस मैच के लिए भारत के अनुभवी गेंदबाज जहीर खान को अंतिम-11 से बाहर रखा गया है। जहीर चोटिल हैं। उनके स्थान पर जयदेव उनादकत को मौका दिया गया है।

इससे पहले, बारिश और खराब हालात के कारण लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुए इस मैच में मेजबान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। खराब मौसम के कारण यह मैच लगभग साढ़े चार घंटे की देरी से शुरू हुआ।

भारतीय समयानुसार छह बजे अम्पायरों ने आधिकारिक तौर पर सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान की पिच का मुआयना किया और टॉस के लिए हरी झंडी दी थी। अम्पायरों और मैच रेफरी ने साढ़े चार बजे के आसपास पिच का मुआयना किया था लेकिन उस समय हालात खेल के लायक नहीं था।

सीमा रेखा के चारों और पानी भरा था और सुपर-सोकर की मदद से इस काम में तेजी आई और मैदान को खेल के लायक बना दिया गया। सेंचुरियन में लगभग साढ़े तीन घंटे पहले ही बारिश बंद हो गई थी और अब अच्छी धूप भी खिल गई है।

बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई जोरदार बारिश ने सुपर स्पोर्ट पार्क को लगभग तालाब की शक्ल दे दी थी। इस कारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होने वाला टॉस का कार्यक्रम दो बजे तक के लिए टाल दिया गया था। बारिश के कारण दो बजे भी टॉस नहीं हो सका था। इसके बाद अम्पायरों ने दो बार मैदान का निरीक्षण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, December 17, 2010, 0:25 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+