क्रिकेट विश्व कप : सम्भावितों में हॉज को जगह
पैटिन्सन 30 खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसे सदस्य हैं, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भी मैच नहीं खेला है। देखना यह है कि 19 जनवरी को जब क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) इस सूची को छांटकर 15 खिलाड़ियों का करेगी, तब उसमें पैटिन्सन को जगह मिलती है या नहीं।
इस सूची में तेज गेंदबाज ब्रेट ली का भी नाम है। ली को विश्व कप के लिए अंतिम-15 सदस्यों में शामिल किया जा सकता है लेकिन इसके लिए उन्हें अपना फार्म और फिटनेस साबित करना होगा।
एशेज श्रृंखला के बाद आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के साथ सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है और चयनकर्ता इसी श्रृंखला के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम-15 सदस्यों का चयन करना चाहेंगे।
मौजूदा समय में न्यूजीलैंड में ट्वेंटी-20 लीग खेल रहे ली को इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले अभ्यास मैच के लिए प्रधानमंत्री एकादश में शामिल किया गया है। वह मैच ली के लिए फार्म और फिटनेस साबित करने के लिहाज से काफी अहम होगा।
आस्ट्रेलिया की संभावित टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, डगलस बोलिंगर, डेन क्रिस्टियन, जेवियर डोर्थी, कैलम फग्र्यूसन, ब्रैड हेडिन, रेयान हैरिस, जॉन हैस्टिंग्स, नेथन हॉरित्ज, ब्रैड हॉज, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, शान मार्श, एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, क्लींट मैके, स्टीव ओ' कीफ, टिम पेन, जेम्स पैटिन्सन, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, मिशेल स्टार्क, शॉन टेट, एडम वोग्स, डेविड वार्नर, शेन वॉटसन और कैमरन व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications