For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

तेंदुलकर के नाम एक और रिकॉर्ड

By Super

वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण करने वाले तेंदुलकर के अलावा आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा (168), एलन बॉर्डर (156), आस्ट्रेलियाई टीम के मौजूदा कप्तान रिकी पोंटिंग (151) और भारत के राहुल द्रविड़ (148) टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

वॉ और बार्डर संन्यास ले चुके हैं जबकि पोंटिंग और द्रविड़ अब भी तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में तेंदुलकर ने 36 रन बनाए।

इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष खेले गए 13 टेस्ट मैचों में 79.55 की औसत से 1432 रन बनाए हैं जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 14 टेस्ट मैचों में 56.23 के औसत से 1462 रन बनाए थे।

इससे पहले, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने 1979 में 17 टेस्ट मैचों में 54.11 के औसत से 1407 रन बनाए थे। एक समय टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन और शतक का रिकार्ड गावस्कर के नाम था लेकिन तेंदुलकर ने उसे तोड़ दिया।

दूसरी ओर, अपनी मैच जिताऊ गेंदबाजी के लिए मशहूर ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने बल्ले के साथ कमाल दिखाते हुए 2010 में 11 टेस्ट मैचों में 32.15 के औसत से 418 रन बनाए हैं। एक कैलेंडर वर्ष में हरभजन का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हरभजन ने इससे पहले 2008 में 13 टेस्ट मैचों में 21.57 के औसत से 410 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:52 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+