क्रिकेट विश्वकप : समित पटेल इंग्लैंड के सम्भावित खिलाड़ियों में
सम्भावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में एशेज श्रृंखला खेल रहे सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक, स्टीवन फिन और मैट प्रायर को अगले महीने आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर रखा गया है।
इंग्लैंड के राष्ट्रीय चयनकर्ता ज्योफ मिलर ने कहा,"हमने खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू मैचों में पिछले प्रदर्शन को ध्यान में रखकर सम्भावित टीम चुना है।"
इंग्लैंड की सम्भावित टीम इस प्रकार है : एंड्रयू स्ट्रॉस, जेम्स एडम्स, जेम्स एंडरसन, इयान बेल, रवि बोपारा, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉर्ड, पॉल कोलिंगवुड, एलिस्टर कुक, स्टीवन डेविस, जेड ड्रेनबाच, स्टीवन फिन, जेम्स हिल्डर्थ, क्रेग किविस्टर, माइकल लंब, इयॉन मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, लियाम प्लंकेत, ग्रीम स्वान, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस ट्रेमलेट, जोनाथन ट्रॉट, क्रिस वोक्स, ल्यूक राइट, माइकल यार्डी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications