Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमारा ध्यान सिर्फ खेल पर : इंतिखाब

पाकिस्तान टीम रविवार को न्यूजीलैंड पहुंची जहां उसे तीन ट्वेंटी, दो टेस्ट और छह एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं।

इंतिखाब ने कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड से भिड़ने को तैयार है। उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग मामले में टीम से निलम्बित पूर्व टेस्ट कप्तान सलमान बट्ट, मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ के बारे में कहा कि ये सभी खिलाड़ी इस मामले में जांच के अधीन हैं।

"हम 6-11 जनवरी तक दोहा में होने वाली आईसीसी के भ्रष्टाचार विरोधी न्यायाधिकरण के समक्ष उनकी सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं, जहां उनके भाग्य का फैसला होगा।"

"खिलाड़ियों को पता है कि टीम प्रबंधन उनसे क्या चाहता है, देश उनसे क्या चाहता है और बोर्ड उनसे किस प्रदर्शन की उम्मीद करता है।"

हाल में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के साथ अबू धाबी में खेले गए टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला शानदार प्रदर्शन किया था।

दूसरी ओर टीम के कोच वकार यूनिस का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तानी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें उम्मीद है कि टीम यहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+