सेंचुरियन टेस्ट : तेंदुलकर का अर्धशतक, भारत के 300 रन पूरे (लीड-2)
पहली पारी के आधार पर 484 रनों से पिछड़ रही भारतीय क्रिकेट टीम ने 326 रनों का आंकड़ा पार करने से पहले अपने छह विकेट गंवा दिए थे। 277 रनों पर सुरेश रैना के रूप में अपना छठा विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम पर अब भी पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इसके लिए उसे अब भी 158 रनों की जरूरत है।
भारत ने अपनी पहली पारी में 136 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 620 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए जैक्स कैलिस ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी जबकि हाशिम अमला ने 140 और अब्राहम डिविलियर्स ने 129 रन बनाए थे।
रैना पांच रन बनाकर कैलिस की गेंद पर पॉस हैरिस के हाथों लपके गए। रैना का विकेट भोजनकाल से ठीक पहले गिरा। 98 गेंदं पर आठ चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि धौनी 31 गेंदोंे पर छह चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
भारत का पांचवां विकेट वी.वी.एस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण टीम के कुल योग में मात्र आठ रन जोड़ सके। उनका विकेट लोनवाबो त्सोस्तोबे ने लिया। यह विकेट 256 रन के कुल योग पर गिरा था। इससे पहले भारत ने 242 रनों के कुल योग पर अपना चौथा विकेट राहुल द्रविड़ के रूप में गंवाया था।
द्रविड़ 43 रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 28 रन पर नाबाद लौटने वाले द्रविड़ ने 109 गेंदों पर छह चौके लगाए। भारत ने 214 रन के कुल योग पर नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा का विकेट गंवाया था।
ईशांत तीसरे दिन की समाप्ति तक सात रन पर नाबाद लौटे थे। वह 23 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। तीसरे दिन दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े थे।
सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 79 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। पॉल हैरिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। सहवाग के आउट होने के बाद मिस्टर डिपेंडेबल द्रविड़ बल्लेबाजी करने उतरे।
द्रविड़ ने गंभीर का अच्छा साथ दिया लेकिन 40वें ओवर में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गम्भीर को अपना शिकार बना भारत को दूसरा झटका दिया। गंभीर ने 80 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications