Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चौथे टेस्ट मैच के लिए कंगारू टीम में कोई बदलाव नहीं

आस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी 123 रनों के मामूली योग पर समेटते हुए पर्थ टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की और साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी करने में सफल रही। इंग्लैंड ने एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच पारी और 71 रनों से जीता था।

पर्थ में टीम के प्रदर्शन से साफ है कि पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए स्पिनर माइकल बीयर को मेलबर्न में भी टेस्ट कैप पहनने का मौका नहीं मिलेगा। बीयर को एडिलेड की नाकामी के बाद टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बीयर के चयन को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने भी साफ कर दिया है कि करारी हार के बावजूद उनकी टीम मेलबर्न में बिना किसी परिवर्तन के खेलेगी। स्ट्रॉस ने हालांकि यह जरूर कहा कि बल्लेबाजी क्रम में जरूरी बदलाव किया जा सकता है। स्ट्रॉस ने कहा कि वह टीम की हार से निराश जरूर हैं लेकिन उन्हें अब भी वापसी की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 19:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+