Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पर्थ टेस्ट: इंग्लैंड को हराकर आस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में की बराबरी (लीड-1)

इग्लैंड को हराने में तेज गेंदबाज रेयान हैरिस (47/6) और मिशेल जॉनसन (44/3) की उम्दा गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई। इस तरह आस्ट्रेलिया ने इस श्रृंखला में जबर्दस्त वापसी करते हुए 1-1 से बराबरी कर ली है।

आस्ट्रेलिया द्वारा जीत के लिए दिए गए 391 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 123 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन पांच विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन तेंज गेंदबाज रेयान हैरिस की धारदार गेंदबाजी के आगे उनकी एक न चली और पूरी टीम 123 रन बनाकर आउट हो गई। मिशेल जॉनसन ने दूसरी पारी में 44 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।

आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 268 रन बनाए थे वहीं दूसरी पारी में 309 रन बनाए। इंग्लैंड की पहली पारी 187 रनों पर सिमट गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 11:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+