इन खिलाड़ियों में डंकन एलन, रनीश गुढ़का, इरफान करीम, करण कॉल, पीटर किटूकु, लुकास अलॉच, केनेडी अवीनो और विनीत शिकोत्रा के अलावा 1996 विश्व कप में केन्या के लिए पहली बार खेलने वाले अनुभवी स्टीव टिकोलो और थॉमस ओडोयो को शामिल किया गया है।
अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन 19 जनवरी को किया जाएगा। केन्या को इस वर्ष तीन एकदिवसीय मुकाबलों में जीत मिली है जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
केन्या की सम्भावित टीम इस प्रकार है : रघेब अगा, डंकन एलन, रनीश गुढ़का, जिमी कामांडे, इरफान करीम, करण कौल, पीटर किटूकु, अल्फ्रेड लूसेनो, तन्मय मिश्रा, जेम्स निगोचे, शेम निगोचे, एलेक्स ओबांडा, डेविड ओबूया, कोलिंस ओबूया, नेहेमिया ओढियाम्बो, नेल्सन ओढियाम्बो, थॉमस ओडोयो, लुकास अलॉच, पीटर ओंगोंडो, जोसेफ ओनयांगो, लामेक ओनयांगो, एलीजा ओटियेनो, मौरिस ओयूम, केनेडी ओविनो, राकेप पटेल, विनीत शिकोत्रा, स्टीव टिकोलो, हिरने वारैया, सेरेन वाटर्स और डोमिनिक वेसोंगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।