सेंचुरियन टेस्ट : भारत ने पूरे किए 400 रन, खतरा बरकरार (लीड-3)
विपरीत परिस्थितियों में अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को मजबूती देने वाले तेंदुलकर और धौनी ने सातवें विकेट के लिए अब तक 123 रनों की साझेदारी की है। तेंदुलकर ने 166 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए हैं जबकि धौनी ने अपनी 86 गेंदों की तेज पारी में 12 चौके जड़े हैं। धौनी 74 रन बना चुके हैं। तेंदुलकर धीरे-धीरे टेस्ट मैचो में अपने 50वें शतक की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।
पहली पारी के आधार पर 484 रनों से पिछड़ रही भारतीय क्रिकेट टीम ने 277 रनों पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे। 277 रनों पर सुरेश रैना के रूप में अपना छठा विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम पर अब भी पारी की हार का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इसके लिए उसे अब भी 84 रनों की जरूरत है। भारत के लिए यह मैच बचाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि अभी एक दिन और एक सत्र का खेल बचा है।
भारत ने अपनी पहली पारी में 136 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी चार विकेट पर 620 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए जैक्स कैलिस ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली थी जबकि हाशिम अमला ने 140 और अब्राहम डिविलियर्स ने 129 रन बनाए थे।
भोजनकाल से ठीक पहले रैना पांच रन बनाकर कैलिस की गेंद पर पॉस हैरिस के हाथों लपके गए। उन्होंने 13 गेंदों में पांच रन बनाए।
भारत का पांचवां विकेट वी.वी.एस लक्ष्मण के रूप में गिरा। लक्ष्मण टीम के कुल योग में मात्र आठ रन जोड़ सके। उनका विकेट लोनवाबो त्सोस्तोबे ने लिया। यह विकेट 256 रन के कुल योग पर गिरा था। इससे पहले भारत ने 242 रनों के कुल योग पर अपना चौथा विकेट राहुल द्रविड़ के रूप में गंवाया था।
द्रविड़ 43 रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 28 रन पर नाबाद लौटने वाले द्रविड़ ने 109 गेंदों पर छह चौके लगाए। भारत ने 214 रन के कुल योग पर नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा का विकेट गंवाया था।
ईशांत तीसरे दिन की समाप्ति तक सात रन पर नाबाद लौटे थे। वह 23 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। तीसरे दिन दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े थे।
सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 79 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। पॉल हैरिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया। सहवाग के आउट होने के बाद मिस्टर डिपेंडेबल द्रविड़ बल्लेबाजी करने उतरे।
द्रविड़ ने गंभीर का अच्छा साथ दिया लेकिन 40वें ओवर में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गम्भीर को अपना शिकार बना भारत को दूसरा झटका दिया। गंभीर ने 80 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications