तेंदुलकर के नाम कई कीर्तिमान

By Super

तेंदुलकर ने अपने 175वें टेस्ट मैच में शतकों का अर्धशतक पूरा किया। तेंदुलकर यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर ने इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना छठा शतक लगाया।

तेंदुलकर इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने छह बार एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 96 शतक हैं। वह शतकों के शतक से मात्र चार शतक दूर हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 46 शतक लगाए हैं।

तेंदुलकर ने विदेशी मैदानों पर 96 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.86 की औसत से 7961 रन बनाए हैं। विदेशी मैदानों पर तेंदुलकर ने 28 शतक लगाए हैं।

तेंदुलकर एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 600 या इससे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शिरकत की है। तेंदुलकर ने अब तक 618 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं।

तेंदुलकर एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 20 पारियों में 150 या इससे अधिक रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 22:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+